28 Mar 2024, 19:02:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

डिप्रेशन के खतरे को कम करता है अखरोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2019 3:23PM | Updated Date: Feb 12 2019 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेरिका में हुए एक अध्ययन के मुताबिक अखरोट खाने से अवसाद यानी डिप्रेशन का खतरा कम हो जाता है और एकाग्रता का स्तर बेहतर होता है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अखरोट खाने वाले लोगों में अवसाद का स्तर 26 प्रतिशत कम, जबकि इस तरह की अन्य चीजें खाने वालों में अवसाद का स्तर 8 प्रतिशत कम पाया है।
 
अध्ययन में पाया गया है कि अखरोट खाना शरीर में ऊर्जा में वृद्धि और बेहतर एकाग्रता से संबद्ध है। विश्वविद्यालय के प्रमुख शोधार्थी लेनोर अरब ने एक अध्ययन का हवाला देते हुए बताया कि अध्ययन में शामिल किए गए 6 में से हर 1 वयस्क जीवन में एक समय पर अवसाद ग्रस्त होगा। इससे बचने के लिए किफायती उपायों की जरूरत है जैसे कि खानपान में बदलाव करना। अरब ने बताया कि अखरोट पर शोध पहले हृदय रोगों के संबंध में किया गया है और अब इसे अवसाद के लक्षण से संबद्ध कर देखा जा रहा है। इस अध्ययन में 26,000 से अधिक अमेरिकी वयस्कों को शामिल किया गया।
 
अखरोट को पावर फूड भी कहा जाता है कि क्‍योंकि इसमें विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी ऐसिड, एंटीऑक्सिडेंट्स स्रोत होता है जो दिमाग को ऊर्जा देता है। इसल‍िए इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। कई अध्ययनों ने यह पाया गया है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को सपोर्ट करता है और अवसाद के लक्षणों को कम करता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »