29 Mar 2024, 06:42:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

पैसे को लेकर विवाद पर पति ने पत्नी की काटी नाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 1:04PM | Updated Date: Aug 21 2019 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की नाक और हाथ की अंगुलियां काट दीं। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं महिला के परिजन का आरोप है कि आरोपी युवक घर से पैसे भी लेकर भागा है। देहात पुलिस सूत्रों ने बताया कि महावीर नगर निवासी रजनी शाक्य के साथ उसका पति महावीर शाक्य आए दिन मारपीट करता था। इसके चलते पिछले एक महीने से रजनी अपनी बड़ी बहन राजकुमारी के साथ उसके घर पर रह रही थी।
 
रजनी के तीन बच्चे भी हैं। कल महावीर राजकुमारी के घर आया। उस वक्त राजकुमारी अस्पताल गई थी। रजनी को घर पर अकेला पाकर महावीर ने चाकू से उस पर हमला बोल दिया। साथ ही उसकी नाक और हाथ की अंगुलियां काट दीं, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। महिला के परिजन का आरोप है कि महावीर रजनी के 50 हजार रुपए भी उठा ले गया। ये पैसे उसने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए रखे थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »