19 Apr 2024, 23:03:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

चंबल का जलस्तर बढ़ने से आधा दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 12:52PM | Updated Date: Aug 17 2019 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। राजस्थान के कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के आधा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ की चपेट में फंसे लोगों को राहत एवं बचाव दल द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, वहीं लगभग एक दर्जन गांवों को चंबल के बढ़ते जलस्तर के कारण हाई अलर्ट कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोटा बैराज से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के चलते मुरैना में चंबल नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बह रही है, जिसके चलते मुरैना और अंबा तहसील के आधा दर्जन गांव टापू में तब्दील हो गए हैं।
 
बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव दल जुटा हुआ है। लोगों को नाव और टयूब के सहारे उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने कोटा बैराज से और अधिक पानी छोटे जाने की संभावना के मद्देनजर एक दर्जन से अधिक गांव में हाई अलर्ट तथा 89 गांव में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुरैना में भी पिछले दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश का दौर अब भी जारी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »