18 Apr 2024, 13:55:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में एक बदमाश द्वारा चलायी गई बंदूक की गोली से एक बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मेहगांव थाना क्षेत्र के कोंहार में जिलाबदर बदमाश कृष्णकांत राजौरिया अपने साथी मुकेश शर्मा के साथ प्रेमिका से मिलने कोंहार गांव गया था। इसी बीच प्रेमिका के भाई से उसका विवाद हो गया। प्रेमिका और उसका भाई जान बचने के लिए भागे। तभी बदमाशों ने गोली चलायी और यह गोली एक सात वर्षीय बालक इरफान को लग गई। इस घटना में गंभीर रुप से घायल बालक को बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर ले जाया गया है। पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कृष्णकांत फरार है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »