20 Apr 2024, 09:20:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चार नए नोकिया स्मार्टफोन्स को किया गया प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2018 10:22AM | Updated Date: May 22 2018 10:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। होम आॅफ नोकिया फोंस, एचएमडी ग्लोबल ने आज भारत के लिए नोकिया 1, नए नोकिया 6, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको का प्रदर्शन किया। ये अवार्ड-विनिंग नए एन्ड्रॉयड वन नोकिया स्मार्टफोन इस साल फरवरी में मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश किए गए थे। तीन नए नोकिया स्मार्टफोन लॉन्च करने के अलावा एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया फोंस शॉप के लॉन्च की भी घोषणा की।
 
यह देश में नोकिया डिवाईसेस तथा एसेसरीज के लिए आॅनलाईन शॉप है। नोकिया फोन की अपेक्षित क्राफ्ट्समैनशिप प्रदान करने वाला हर नया स्मार्टफोन ड्यूरेबिलिटी एवं विश्वसनीयता प्रदान करता है तथा मटेरियल एवं डिजाईन के मामले में ये कई मानदंड स्थापित करते हैं।
 
इस मौके पर एचएमडी ग्लोबल के बिजनेस हेड, नॉर्थ एंड ईस्ट अमित गोयल ने कहा 2017 का साल हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमने देश में अपने बिजनेस आॅपरेशंस स्थापित किए और डिवाईसेस का पोर्टफोलियो लॉन्च किया, जिसे ग्राहकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली।
 
आज हम तीन नए नोकिया एन्ड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करके आगे की ओर बढ़ रहे हैं। 2018 में हम देश में अपनी पहुंच मजबूत करेंगे। मुझे नोकिया डिवाईसेस और एसेसरीज बेचने के लिए एक्सक्लुसिव आॅनलाईन नोकिया फोंस शॉप लॉन्च करने की खुशी है। हम आॅफलाईन तथा आॅनलाईन चैनलों में अपनी पहुंच का विस्तार करने के लिए भारत में अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »