28 Mar 2024, 23:01:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियो ने पेश किया फुटबॉल आॅफर, ग्राहकों को मिलेगा ये फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2018 10:49AM | Updated Date: Feb 18 2018 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने शुक्रवार आधी रात से जियो फुटबॉल आॅफर लॉन्च किया है। इसके तहत सभी प्रीपेड जियो ग्राहकों को 2200 रु. का कैशबैक दिया जाएगा, जो अपने 4जी डिवाइस को 198 रुपए या 299 रु. के प्रीपेड प्लान से रीचार्ज करेंगे। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, उपयुक्त डिवाइसों पर 198/299 रु. के सफल रिचार्ज के बाद माइजियो ऐप पर 50 रु. के कुल 44 वाउचर दिए जाएंगे, जिसे माई जियो ऐप पर आगे रिचार्ज करने पर भुनाया जा सकेगा। 
 
यह आॅफर उन सभी डिवाइसों के लिए वैध है, जो जियो नेटवर्क पर 15 फरवरी से 31 मार्च तक पहले पहली बार सक्रिय होंगे, जिनमें यह शर्तें रहेगी - 4जी डिवाइस पहली बार रिलायंस जियो नेटवर्क पर ही ऐक्टिवेट हुआ हो, आॅफर उपयुक्त मोबाइल डिवाइस के सिर्फ इंडियन वर्जन पर ही लागू होगा, 15 फरवरी से 31 मार्च 2018 तक रिचार्ज करवाना होगा। इन्हें मिलेगा लाभ - जिसने उपयुक्त मोबाइल फोन खरीदा है, जो रिलायंस जियो सर्विसेज का ऐक्टिव सब्सक्राइबर हो और जो जियो प्राइम मेंबरशिप प्लान ले रखा हो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »