28 Mar 2024, 19:40:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लॉन्च हुई उमंग ऐप, अब घर बैठे बनवाएं पैन कार्ड, चैक करें PF बैलेंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2017 12:43PM | Updated Date: Nov 23 2017 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने गुरुवार को 5वीं ग्लोबल सायबर स्पेस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करने के साथ ही यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस (उमंग) ऐप भी लॉन्च कर दी। यह ऐप लोगों को घर बैठे एक साथ 100 ज्यादा काम निपटाने में मदद करेगी।इस ऐप के माध्यम से अलग-अलग गवर्नमेंट सर्विसेज के बारे में जानकारी जुटाई जा सकती है।
 
यह मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी द्वारा डिजाइन की गई ऐप है। इसे गूगल प्ले स्टोर, आईओएस स्टोर या फिर विंडेज स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप 50 से ज्यादा सेंट्रल, स्टेट और लोकल लेवल एडमिनिस्ट्रेशन लेवल की सर्विसेज की जानकारी देती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »