29 Mar 2024, 17:25:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

1 घंटे बंद होने के बाद शुरू हुआ WhatsApp, परेशान हुए लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2017 3:40PM | Updated Date: Nov 3 2017 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत समेत दुनिया के कई देशों में मैसेजिंग ऐप व्हाट्स ऐप कुछ देर के लिए बंद हो गया। व्हाट्सऐप करीब एक घंटे तक डाउन रहा। ऐप के काम ना करने की वजह से लोगों को काफी परेशान हुई। अचानक सर्वर डाउन हो जाने की वजह से ना तो यूजर वॉट्सऐप से मेसेज भेज पा रहे थे और ना ही रिसीव कर पा रहे थे। कुछ लोगों का तो वॉट्सऐप लॉगइन ही नहीं हो रहा था। इस मुद्दे पर अभी फेसबुक या वॉट्सऐप की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। भारत के अलावा सिंगापुर, ईराक, अमेरिका और पाकिस्तान में भी वाट्सऐप डाउन हो गया था। 

पहले लोगों की लगा  कि सिर्फ उनका ही व्हाट्सऐप काम नहीं कर रहा। इस गलतफहमी में कई लोगों ने अपना व्हाट्ऐप अन्सटॉल करके दोबारा इन्स्टॉल भी कर लिया और देखते ही देखते ये ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लाग।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »