29 Mar 2024, 06:56:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत का दूसरा सबसे सस्‍ता 4G फोन लॉन्‍च, हो रही प्री बुकिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2017 3:08PM | Updated Date: Oct 24 2017 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। चीन की कंपनी Cagabi Mobile ने दुनिया का सबसे सस्ता 4G फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने अनाउंसमेंट किया है कि इस फोन की कीमत 3000 रुपए के लगभग होगी। इसके पहले रिलायंस ने lyf ब्रांड के 4G फोन लॉन्च किए थे जिसमें Reliance Lyf Flame 3 2999 रुपए की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया गया था। लेकिन इस फोन के फीचर्स इस फोन से बेहतर हैं। इस फोन में VOLTE के साथ जो फीचर्स दिए गए हैं वो 6-8 हजार रुपए के रेंज वाले फोन में देखने को मिलते हैं। भारत में इस कीमत में 3G फोन मिल रहे हैं। इस फोन को दुनियाभर में कहीं भी खरीदा जा सकता है। इसकी प्री बुकिंग शुरू हो गई है। 
 
डिजाइन
 
यह फोन मेटेलिक फ्रेम और प्लास्टिक बॉडी से बनाया हुआ है। इसमें लार्ज सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ डुअल टोन LED फ्लैश के साथ रियर कैमरा दिया गया है। 5 इंच का HD डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1280X720 पिक्सल है। जिसमें 2.5D गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है।
 
डुअल सिम फोन
 
इसमें  MediaTek MT6737 प्रोसेसर है।  फोन में 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज है। यह फोन  6.0 Marshmallow पर काम करता है। यह डुअल सिम फोन है। 

LED फ्लैश के साथ कैमरा 
 
फोन में 2200mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही 8MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरों में LED फ्लैश दिया गया है। साथ ही इसमें microusb पोर्ट और 3.5mm का ऑडियो पोर्ट दिया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »