29 Mar 2024, 05:11:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

JIO की वजह से AIRTEL को लगा झटका, नेट प्रॉफिट में 75% की गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 11:24AM | Updated Date: Jul 26 2017 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत की टॉप टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनी भारती एयरटेल लिमिटेड को इस माह के नेट प्रॉफिट में 75 प्रतिशत गिारावट के साथ 367 करोड़ रूपए रह गया। एयरटेल को नई दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो की सस्ती पेशकशों से दबाव से जूझना पड़ रहा है। पिछले वित्त वर्ष 2016-17 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का प्रॅफिट 1,462 करोड़ रुपए था। 

भारती एयरटेल ने पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 1,462 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून में एयरटेल की कुल आय 14% गिरकर 21,958 करोड़ रुपए रह गई। पिछले साल इसी अवधि में उसने 25,546 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया था।

भारती एयरेटल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्ठल ने कहा है कि नई कंपनी के आने से भारतीय दूरसंचार बाजार में मूल्य निर्धारण को लेकर बाधा जारी रही और इस उद्योग में राजस्व साल दर साल के हिसाब से 15% गिरा.
इससे क्षेत्र के लाभ, नकद प्रवाह आदि पर दबाव पड़ा। वैसे जान पड़ता है कि कंपनी ने सितंबर, 2016 में जियो के बाजार में उतरने के बाद तिमाही आधार पर हो रही गिरावट पर नियंत्रण पा लिया है। भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ मार्च में समाप्त तिमाही की तुलना में आंशिक रुप से गिरा है। मार्च में समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 373.4 करोड़ रहा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »