29 Mar 2024, 04:10:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियो ने किया एक ओर धमाका - अब छात्रों को फ्री में देगा वाई-फाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2017 5:46PM | Updated Date: Jul 24 2017 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिलायंस जियो ने अब एक ओर धमाका किया है। जियो अब देशभर में कॉलेज छात्रों को फ्री वाई-फाई सर्विस देगा। खबर के मुताबिक कंपनी ने इस संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्रालय को एक प्रस्ताव भी दिया है। इस प्रस्ताव पर मंत्रालय द्वारा विचारकर फैसला लिया जाना बाकी है। 
 
हालांकि अधिकारियों का यह भी कहना है कि ऐसे किसी भी प्रस्ताव को टेंडर प्रॉसेस के जरिए लाया जाएगा। बीते महीने एचआरडी मंत्रालय को यह प्रस्ताव मिला था। प्रस्ताव के तहत रिलायंस जियो ने 38 हजार कॉलेज (तकनीकी एवं गैर-तकनीकी) में फ्री वाई-फाई कनेक्टिविटी देने की बात कही है।
 
मंत्रालय को पहली बार ऐसा कोई प्रस्ताव मिला है। ऐसे में सरकार सभी को एक बराबरी का मौका देना चाहती है। खबर के मुताबिक, एक सूत्र ने कहा कि रिलायंस ने इस प्रॉजेक्ट के लिए कोई पैसा नहीं चार्ज करने की बात कही है लेकिन दूसरों को बराबरी का मौका दिए बिना इसे मंजूर नहीं किया जा सकता। 
 
इसके लिए एक टेंडर निकाला जाएगा ताकी पारदर्षी तरीके से चयन किया जा सके। बता दें मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी हाल ही में 38 यूनिवर्सिटी में 31 अगस्त तक वाई-फाई देने की बात कही थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »