20 Apr 2024, 00:54:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वोडाफोन दे रहा मात्र 6 रूपए में अनलिमिटेड 3जी/4जी डेटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2017 11:01AM | Updated Date: Jun 21 2017 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। रिलायंस जियो की बढ़ती ग्राहक संख्या से बाकी टेलीकॉम कंपनियों पर काफी दबाव है, इसके चलते मुख्य टेलीकॉम कंपनियां रोज-रोज नए आॅफर लॉन्च करती रहती हैं। इसी बीच वोडाफोन इंडिया ने एक नया आॅफर पेश किया है। 

जिसमें ग्राहकों को 29 रुपए के रिचार्ज में अनलिमिटेड (3जी/4जी) डेटा दिया जाएगा। शर्त यह कि इस डेटा का इस्तेमाल केवल रात एक बजे से सुबह 6 बजे तक ही किया जा सकेगा। ग्राहक अपने सर्कल और डिवाइस के हिसाब से डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे। 
 
यह आॅफर केवल प्रीपेड कस्टमर्स के लिए ही उपलब्ध है। वोडाफोन इस सुपरनाइट रिचार्ज पैक में छह रुपए से कम में भी प्रति घंटे अनलिमिटेड डेटा उपलब्ध करा रही है। वहीं अगर इसकी जियो से तुलना की जाए तो कंपनी 10 रुपए प्रतिदन के हिसाब से 1जी डेटा उपलब्ध कराती है। सुपरनाइट पैक के अलावा वोडाफोन ने एक सुपरनाइट आॅवर की भी घोषणा की है, जिसमें यूजर्स प्रति घंटे के हिसाब से 6 रुपए का प्लान खरीद सकते हैं। 
 
इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड 3जी/4जी दिया जाएगा। इसे एक पुरे दिन में 5 बार ही खरीदा जा सकता है। यानी की आप बैक टू बैक 5 बार भी चाहें तो खरीद सकते हैं। इन दोनों प्लान को दिन में किसी भी वक्त खरीदा जा सकता है, लेकिन यह शुरू रात को एक बजे से ही होगा। पैक एक्टिवेट करने के लिए *444*4# USSD कोड डायल करना होगा या इसे डिजिटल चैनल और रिटेल चैनल्स से भी खरीदा जा सकता है। वोडाफोन का कहना है कि प्राइस सर्कल के हिसाब से बदले जा सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »