19 Apr 2024, 17:09:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हाइक ने लॉन्च किया हाइक वॉलेट, मिलेगी ये सुविधा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2017 10:53AM | Updated Date: Jun 21 2017 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाइक ने अपने ऐप में नए फीचर्स जोड़ने के साथ यस बैंक के साथ मिलकर हाइक वॉलेट फीचर लॉन्च किया है। इसमें किसी से चैट करने के साथ-साथ आप उसे पैसे भी भेज पाएंगे, वो भी बिना किसी अलग बैंकिंग ऐप की मदद के। वॉलेट टू वॉलेट पैसे ट्रांसफर करने के साथ आप यूपीआई की मदद से बैंक में भी पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे।
 
यानी पैसे भेजने के लिए सामने वाले के पास हाइक मेसेंजर हो ये जरुरी नहीं। 
इसके दूसरे फीचर ब्लू पैकेट के जरिए आप शगुन भी डिजिटली भेज सकते हैं। ब्लू पैकेट के जरिए पैसे आपके वॉलेट में आएंगे। इससे ग्रुप चैट में भी पैसे भेजना संभव होगा। ग्रुप चैट में जो पहले इस पैकेट को खोलेगा, पैसे उसे मिल जाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »