29 Mar 2024, 00:18:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियो को मिला ये अवार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2017 4:04PM | Updated Date: May 19 2017 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो को टीएम फोरम का ‘डिजिटल सर्विस इनोवेटर आफ द ईयर अवार्ड 2017’ प्रदान किया गया है।

नीस, फ्रांस में आयोजित सालाना कार्यकÑम में इन अवार्ड की घोषणा की गई। टीएम फोरम डिजिटल कंपनियों का वैश्विक उद्योग संगठन है। 
संगठन की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार रिलायंस जियो को चार महीने में ही नौ करोड़ से अधिक ग्राहक हासिल करने के लिए यह अवार्ड दिया गया है।
 
टीएम फोरम के 2017 के एक्सीलेंस अवार्ड के लिए 55 नामांकन आए जिनमें से 29 को अंतिम रूप से चुना गया। इसके अनुसार डिजिटल सेवा नवोन्मेषक अवार्ड समाज में डिजिटल क्रांति में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि जियो ने पिछले साल पांच सितंबर को अपनी सेवाओं की वाणिज्यिक शुरआत की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »