26 Apr 2024, 01:16:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

अप्रैल में आईफोन 7 के विशेष संस्करण की भारत में बिक्री शुरू करेगी एपल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2017 3:33AM | Updated Date: Mar 22 2017 3:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिकी प्रौद्यागिकी कंपनी एपल अप्रैल से भारत में आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के विशेष संस्करण ‘रेड’ की बिक्री शुरू करेगी। एपल के मुख्य कार्यकारी टिम कुक ने बयान में कहा कि शानदार रेड फिनिश वाला हमारा विशेष आईफोन संस्करण रेड के साथ हमारी भागीदारी की सबसे बेहतरीन पेशकश है। हम इसे अधिक समय तक ग्राहकों के हाथों से दूर नहीं रख सकते। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस (उत्पाद) रेड विशेष संस्करण 128जीबी और 256 जीबी माडलों में उपलब्ध होंगे। इनकी शुरआती कीमत 82,000 रूपए होगी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »