19 Apr 2024, 03:33:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

इंडिगो फ्लाइट में फटा सैमसंग Note 2 फोन, सभी यात्री सुरक्षित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2016 7:36PM | Updated Date: Sep 23 2016 7:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। चेन्नई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान सैमसंग Note 2 स्मार्टफोन के फटने की खबर आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह घटना सिंघापुर से चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की है। शुरुआती प्राप्त सूचना के अनुसार सबसे पहले फ्लाइट के एक क्रू मेम्बर ने विमान में रखे बैग से धुआं निकलते हुए देखा जिसे समय रहते ही बुझा दिया गया। इस घटना की सूचना इंडिगो के अधिकारीयों द्वारा डीजीसीए को दे दी गयी है।
 
आपको बता दें की सैमसंग के ही नए लांच हुए स्मार्ट फ़ोन गैलेक्सी नोट 7 के फटने की घटनाएं सामने आई थी जिसके बात विमानन अथोरिटी डीजीसीए ने फ्लाइट में इसको ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सैमसंग ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए दुनिया भर में नोट 7 की बिक्री पर रोक भी लगा दी है और चार लाख से ज्यादा फोन वापस भी मंगाए हैं। उसने ग्राहकों से भी नोट 7 वापस करने का अनुरोध किया है और उसकी जगह कुछ समय बाद नया फोन देने का वादा किया है। उसने ग्राहकों को दूसरे मॉडल का फोन लेने का विकल्प भी दिया है।
 
घटना के बाद केबिन क्रू मेंबर्स आग बुझाने वाली मशीन से इसपर काबू पाया। डीजीसीए के एक प्रवक्ता के मुताबिक इस घटना से प्लेन के किसी भी पैसेंजर को कोई नुकसान नहीं हुआ है. इसके अलावा प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि फ्लाइट के दौरान पैसेंजर्स को सैमसंग नोट स्मार्टफोन को ऑफ करने या इसे न लेकर यात्रा करने के लिए कहा गया था। गौरतलब है कि यह 4 साल पहले यानी अक्टूबर 2012 में लॉन्च हुआ था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »