28 Mar 2024, 20:29:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियो ने फिर किया धमाल - बनी देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 12:55PM | Updated Date: Jan 18 2020 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो रिलायंस जियो तीन साल बाद देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी जबकि दूसरे स्थान पर एयरटेल और तीसरे पर वोडाफोन आइडिया हैं। 
रिपोर्ट की माने तो नवंबर 2019 में रिलायंस जियो का मार्केट शेयर 32.04 फीसदी हो गया था। भारती एयरटेल की बाजार हिस्सेदारी 28.35 फीसदी और वोडाफोन आइडिया की केवल 29.12 फीसदी रह गई। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण  (ट्राई) की रिपोर्ट की माने तो नवंबर में 5.6 मिलियन मोबाइल सब्सक्राइबर्स जोड़ने के बाद रिलायंस जियो भारत में सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। 
 
अब कंपनी के कुल 369.93 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और टेलीकॉम सेक्टर में मार्केट शेयर 32.04 प्रतिशत है। ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक जियो का मार्केट शेयर 32.04% पहुंच गया है। इसके बाद वोडाफोन आइडिया का मार्केट शेयर 29.12% है। भारती एयरटेल 28.35% के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »