28 Mar 2024, 13:43:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

23 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा Samsung का ये धांसू स्मार्टफोन, कीमत मात्र....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 10:20AM | Updated Date: Jan 14 2020 10:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। Samsung ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में Galaxy S10 Lite और Galaxy Note10 Lite स्मार्टफोन पेश करने के बाद यह घोषणा भी कर दी थी कि कंपनी इन दो नए व दमदार डिवाईसेज से Samsung Galaxy S10 Lite को जल्द ही इंडिया में लाएगी। सैमसंग ने ग्लेबल लॉन्च के कुछ ही घंटो बाद इस स्मार्टफोन को भारत में टीज़ कर दिया था। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जहां Galaxy S10 Lite को लि​स्ट कर दिया गया था, वहीं शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी इस फोन के प्रोडक्ट पेज को लाईव कर दिया था। वहीं आज यह जानकारी भी सामने आ गई है कि Samsung Galaxy S10 Lite किस दिन इंडिया में लॉन्च होगा। सैमसंग के इस शानदार स्मार्टफोन को 23 जनवरी को भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा।

Samsung ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के ​जरिये बता दिया है कि कंपनी आने वाली 23 जनवरी को Galaxy S10 Lite इंडिया में लॉन्च करने वाली है। Samsung Galaxy S10 Lite को लेकर शुरू से ही चर्चा है कि इस फोन से इंडियन मार्केट में OnePlus 7T को सीधी टक्कर मिलेगी। वहीं पिछले दिनों 91मोबाइल्स ने गैलेक्सी एस10 लाइट की कीमत का भी खुलासा किया था। सूत्रों के हवालों से हमें जानकारी मिली थी कि Galaxy S10 Lite दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। फोन के बेस वेरिएंट में 6 जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी और इसकी कीमत 35,990 रुपये होगी। वहीं फोन का बड़ा वेरिएंट 8 जीबी की रैम सपोर्ट करेगा और इसे 39,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »