29 Mar 2024, 12:07:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मार्केट में तहलका मचाने आ रहा है Nokia का 4G फोन, कीमत मात्र...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 11:32AM | Updated Date: Jan 11 2020 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD ग्लोबल ने घोषणा की है कि, नोकिया 105 और नोकिया 220 के नए वेरियंट को अगले महीने बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा। नोकिया 105 के नये वेरियंट को नोकिया 105 (2019) जबकि नोकिया 220 को नए अवतार में लॉन्च किया गया है। इसमें नोकिया 105 को पॉली कार्बोनेट बॉडी के साथ तीन कलर वेरियंट में उतारा गया है।

नोकिया 105 सीरीज 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। दूसरी तरफ नोकिया 220 4G नए डिजाइन के साथ कुछ अलग फीचर्स में लॉन्च किया गया है। इससे पहले नोकिया 105 को 2013 में लॉन्च किया गया था। तब इसमें सीरीज 30 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया था। जबकि नोकिया 220 को साल 2014 में उतारा गया था और अब इसका 4G मॉडल पेश किया गया है।

नोकिया 105- नोकिया 105 उर्फ़ नोकिया 105 में 1.77 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी। इसके अलावा यह ऑपरेटिंग सिस्टम सीरीज 30+ पर काम करेगा। यह माइक्रो USB 1.1 के से लैस होगा। इसमें एफएम रेडियो और फोन के लिए 800mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन ड्यूल मिनी सिम सपोर्ट करता है।

नोकिया 220- 2.4 इंच की QQVGA डिस्प्ले के साथ यह फोन फीचर ओएस पर चलता है। फोन में माइक्रो USB पोर्ट के साथ नैनो-सिम कार्ड स्लॉट 4G और 2G के साथ आता है। इसके अलावा इसमें VGA कैमरा भी दिया गया है फोन में 1200mAh की दमदार बैटरी भी दी गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »