25 Apr 2024, 21:07:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Mi का यह धांसू स्मार्टफोन, आधे घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा, क्‍यों की...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2019 10:44AM | Updated Date: Dec 29 2019 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

Xiaomi की रिपोर्ट के अनुसार, अपने Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro स्मार्टफोन पर काम कर रही है। ये फोन फरवरी 2020 में लॉन्च किए जाएंगे। एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि Mi 10 प्रो को केवल 35 मिनट में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर एक टिप्सटर के मुताबिक, Xiaomi ने Mi 10 टॉप सीरीज़ के फास्ट चार्जिंग फ़ीचर में सुधार किया है।
 
Mi 10 Pro को सिर्फ 35 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।टिपस्टर ने यह भी बताया है कि, Xiaomi का 50W वायरलेस चार्जिंग पूरी तरह से तैयार नहीं है, और यह तकनीक 2020 की पहली छमाही तक उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं हो सकती है। फॉक्सकॉन के इनसाइडर सोर्स के मुताबिक, Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro का नाम J2 और J1 है।
 
पहले अनुमान लगाया गया था कि Xiaomi MJ2001J2E / C 5G रेडी फोन Xiaomi Mi 10 होगा जिसे 3C की मंजूरी मिल गई है और यह पता चला है कि फोन को 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। Xiaomi MJ2001J1E / C 5G (Xiaomi Mi 10 Pro) स्मार्टफोन की 3C लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि डिवाइस को MDY-11-EB चार्जर के साथ दिया जाएगा जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »