28 Mar 2024, 17:37:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Samsung 11 फरवरी को लॉन्च करने की तैयारी में 2 धांसू स्मार्टफोन, कीमत मात्र.....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2019 11:54AM | Updated Date: Dec 28 2019 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सियोल। दक्षिण कोरिया की टेक दिग्गज कंपनी सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 2 के साथ अपने नेक्स्ट जेनरेशन गैलेक्सी एस11 को सैन फ्रांसिस्को में 11 फरवरी को होने वाले एक कार्यक्रम में लॉन्च कर सकती है। इजरायल की वेबसाइट जिराफा के अनुसार, 2020 के लिए अपने मोबाइल प्लान का अनावरण करने के लिए यह लॉन्च टाइमफ्रेम सैमसंग को मोबाइल वल्र्ड कांग्रेस  में आने वाले प्रतियोगियों के लिए दो सप्ताह का हेड स्टार्ट देगा।

गैलेक्सी एस 11 को लेकर हाल ही में कई खबरें निकल सामने आई हैं। एक अमेरिकी टेक ब्लॉगर ने दावा किया है कि आने वाले सैमसंग गैलेक्सी एस 11 स्मार्टफोन में तीन स्क्रीन साइज दिए गए हैं। इसमें सबसे छोटा 6.4 या 6.2 इंच, इससे बड़ा 6.4 इंच और सबसे बड़ा 6.7 इंच प्रदान किया गया है। इवान ब्लास ने यह भी दावा किया कि डिवाइस के कुल पांच वेरिएंट्स होंगे, जिसमें सभी स्पोर्ट कव्र्ड-एज डिस्प्ले होंगे। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मॉल वेरिएंट के स्माटफोन में 5जी और एलटीई होगा, जबकि 6.7 इंच वेरिएंट में केवल 5जी दिया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »