28 Mar 2024, 16:52:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Xiaomi ने लॉन्च किया 60W फास्ट चार्जर, जानें ये दमदार फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2019 12:05PM | Updated Date: Dec 25 2019 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अब अपना नया फास्ट चार्जर लॉन्च कर दिया है। ये चार्जर 60W का है और इसमें तीन पोर्ट दिए गए हैं। हालांकि इसमें एक ही पोर्ट 60W का है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन्स को इससे चार्ज कर सकते हैं। 
कीमत की बात करें तो कंपनी के मुताबिक इस फास्ट चार्जर की कीमत 149 युआन (लगभग 1510 रुपये) है। लेकिन इस चार्जर को Xiaomi ने नहीं बल्कि थर्ड पार्टी कंपनी Baseus ने बनाया है और यह शाओमी की वेबसाइट पर दर्ज किया गया है।
 
इस चार्जर में स्मार्ट वोल्टेज डिटेक्शन फीचर दिया गया है। जितना पावर डिवाइस को चाहिए होता है वो सेंस कर लेता है। अगर पावर कम है तो भी ये सही पावर प्रोवाइड करता है। यह टेंप्रेचर कंट्रोल, ओवर करेंट और शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इस चार्जर से 13 इंच वाले MacBook Air को सिर्फ 90 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसमें दिए गए दो पोर्ट में से एक USB Type C है जो 60W का है, जबकि दूसरा पोर्ट USB Type A है और ये 45W का है। यह चार्जर सफेद रंग में उतारा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »