29 Mar 2024, 07:28:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Mi का 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला दुनिया का पहला धांसू स्मार्टफोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2019 12:19PM | Updated Date: Dec 24 2019 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। हम आज आपको चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी के बारे में बताने वाले है। रेडमी कंपनी ने 108 मेगापिक्सल वाले Mi Note 10 को लॉन्च कर चुकी है। वहीं, अब इसे इंडिया में भी पेश किए जाने की जानकारी सामने आ चुकी है। शाओमी का Mi Note 10 स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। Mi Note 10 को Xiaomi द्वारा जनवरी के अंतिम सप्ताह में यह धांसू फोन लॉन्च किया जा सकता है। फीचर्स:- रेडमी के इस फोन में 6.47 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का स्क्रीन रेजुलेसन 1080×2340 पिक्सल का दिया गया है।
 
इस फोन में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 730G प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6GB की रैम के साथ 128GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इस फोन के पीछे की तरफ 4 कैमरे दिए गए है। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। कैमरा सेटअप में 20 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। यह वाइड एंगल लेंस है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमे 32MP का फ्रन्ट कैमरा दिया गया है । इस फोन में 5260 Mah की बड़ी बैटरी दी गई है ।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »