18 Apr 2024, 22:22:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Nokia 6.2 लॉन्च करेगा धांसू नया स्मार्टफ़ोन, कीमत होगी सिर्फ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2019 11:00AM | Updated Date: Dec 22 2019 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाल ही में Nokia भारत में पंच होल या पिनहोल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन Nokia 6.2 लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन को चीन में Nokia X71 के नाम से लॉन्च किया गया है। Nokia X71 को चीन में इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया है। पिछले साल भी Nokia X6 को चीन में लॉन्च किया गया था, जिसे Nokia 6.1 Plus के नाम से भारत में रीब्रांड करके लॉन्च किया गया था।
 
स्पेसिफिकेशन- इसमें इस साल लॉन्च होने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन की तरह ही 48 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा दिया जा सकता है। इस ZEISS सर्टिफाइड 48 मेगापिक्सल सेंसर का अपर्चर f/1.8 दिया जा सकता है। इसके अलावा दो और कैमरे 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लैंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। Nokia X71 या Nokia 6.2 के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
अन्य फीचर्स- यह एंड्रॉइड 9.0 पाई पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Nokia 6.2 के बेस वेरिएंट को भारत में Rs 18,999 की कीमत में ग्राहको के बीच ब्रिकी के लिए प्रदिर्शत किया जा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »