28 Mar 2024, 22:36:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सैमसंग जल्‍द लॉन्च करेगा पंच होल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 1:37PM | Updated Date: Dec 9 2019 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। साउथ कोरियन स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग अपनी गैलेक्सी A सीरीज का नया मॉडल लॉन्च करने जा रही है। कंपनी 21 दिसंबर को गैलेक्सी A51 लॉन्च कर सकती है। इस फोन की तस्वीरें और फीचर्स पहले ही इंटरनेट पर लीक हो गए थे। वहीं गैलेक्सी A51 की जानकारी सैमसंग ने ऑफिशियल वेबसाइट samsung.com पर शेयर कर दी है।
 
शानदार फीचर वाले इस मोबाइल फोन को कंपनी ने Galaxy A51 नाम दिया है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट samsung.com पर इससे जुड़ी जानकारियां शेयर की है। इंटरनेट पर लीक हुई तस्वीरों में सैमसंग गैलेक्सी A51 (Samsung Galaxy A51) फोन पंच होल डिस्प्ले के साथ फ्रंट कैमरा के साथ दिखाई दिया था। ऐसा माना जा रहा है कि ये फोन 6.5 इंच डिस्प्ले में होगा।
 
इन तस्वीरों में इसके किनारों के बेजल भी पतले दिखाई दे रहे हैं। इस फोन को लेकर सैमसंग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जो जानकारियां शेयर की है, उसके मुताबिक इस फोन को 4 कलर्स ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »