29 Mar 2024, 19:57:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

WhatsApp पर आने वाला है ये फीचर - 5 सेकंड में हो जाएगा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2019 12:16PM | Updated Date: Dec 1 2019 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वॉट्सऐप जल्द अपने यूज़र्स के लिए बहुत ही काम का फीचर पेश करने वाला है। कंपनी ऐसे फीचर पर काम कर रही है जिससे भेजे गए मैसेज एक निश्चित समय के बाद अपने आप ही डिलीट हो जाएंगे। फिलहाल ये फीचर अल्फा स्टेज में है, कंपनी ने अभी इसपर काम करना शुरू किया है। WABetainfo की खबरों के अनुसार व्हाट्सएप इन दिनों अपने लेटेस्ट वर्जन में Disappearing Messages नाम के फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।  
 
यह फीचर जल्द ही रोल आउट होगा और इसके आते ही व्हाट्सएप यूजर्स के फोन में मौजूद मैसेज एक तय समय के बाद खुद ही हट जाएंगे। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह फीचर उस शख्स के लिए होगा जो मैसेज भेजने वाला है। इसका मतलब अगर आप कोई मैसेज भेजते हैं और उसके डिलीट होने का समय तय कर देते हैं तो उस समय के बाद आपका मैसेज खुद ब खुद ही डीलिट हो जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »