24 Apr 2024, 21:39:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Google यूजर्स के लिए बुरी खबरः बंद करने जा रहा अपनी ये खास सर्विस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2019 12:11PM | Updated Date: Nov 25 2019 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गूगल यूजर्स के लिए बुरी खबर निकलकर सामने आई है। दिग्गज कंपनी गूगल ने ऐलान करते हुए कहा कि वह अपनी Cloud Print सर्विस को जल्द ही खत्म कर देगी। गूगल के मुताबिक दिसंबर 2020 में इस सेवा को बंद करने का प्लान बनाया है। कंपनी की ओर से यह सेवा साल 2010 में शुरु की गई थी। गूगल ने अपने सपोर्ट पेज पर एक ब्लॉग पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया है कि 31 दिसंबर 2020 को इसका सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा और 1 जनवरी, 2021 के बाद कोई भी ऑपरेटिंग यूज़र्स इस सर्विस को नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे। अच्छी बात यह है कि गूगल ने इसके बारे में एक साल पहले से ही बताना शुरू कर दिया है। गूगल क्लाउड प्रिंट यूज़र्स को मेल कर इस सर्विस के बंद होने की जानकारी दे रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »