20 Apr 2024, 10:29:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Honor का यह खूबसूरत स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2019 12:28PM | Updated Date: Nov 24 2019 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हॉनर ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Honor 9N लॉन्च किया था जो कि बजट प्राइस रेंज में काफी अच्छा स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन ने फीचर्स के मामले में शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को कड़ी टक्कर दी है। इस स्मार्टफोन को ग्राहकों ने भी काफी पसंद किया और यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध होते ही आउट ऑफ स्टॉक हो जा रहा है। इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर्स दिए गए हैं तो आईये जानते हैं इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
 
हॉनर द्वारा लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन में 5.84 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले दी गयी है। जिसमे स्क्रीन रेश्यो 19:9 है। इसके साथ 3Gb/4Gb रैम और 32Gb/64Gb की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है जिसे आप मेमोरी कार्ड के जरिये 256Gb तक बढ़ा सकते हैं। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में किरिन 659 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »