29 Mar 2024, 11:15:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मोटोरोला का फोल्डेबल फोन हुआ लॉन्‍च - मिलेंगे दमदार फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 12:48PM | Updated Date: Nov 14 2019 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Motorola ने अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razr 2019 लॉन्च कर दिया है। लॉन्च से पहले इसके डिजाइन और फीचर्स से जुड़े कई लीक्स व खुलासे सामने आ चुके हैं। इस स्मार्टफोन में फोल्डिंग OLED स्क्रीन उपलब्ध होगी। इसे यूजर्स स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। लीक्स खबरों में यह भी कहा गया है कि इस फोल्डेबल फोन का डिजाइन कंपनी के 15 साल पुराने Razr फोन से इंस्पायर्ड है। 
 
मोटो रेजर 2019 दो स्क्रीन के साथ आता है। फोन की एक स्क्रीन अंदर की तरफ और दूसरी स्क्रीन बाहर की तरफ है। अन्फोल्डेड कंडिशन में अंदर वाली स्क्रीन का साइज 6.2 इंच हो जाता है। यह फ्लेक्सिबल OLED इंटरनल डिस्प्ले 21:9 सिनेमाविजन आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। वहीं, फोन के फोल्ड होने पर बाहर की तरफ 2.7 इंच की स्क्रीन मिलती है। यह आउटर डिस्प्ले यूजर्स को नोटिफिकेशन्स की जानकारी देगा। फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर आउटर पैनल पर ही दिया गया है।
 
फटॉग्रफी के लिए फोन में 2 कैमरे दिए गए हैं। इसमें नाइट विजन मोड के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा और 5 मेगापिक्सल का इंटरनल कैमरा दिया गया है। फोन ऐंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करता है और यह केवल ई-सिम कार्ड को सपॉर्ट करता है। फोन को 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो यह स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ आता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »