20 Apr 2024, 01:20:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Whatsapp Pay भारत में नहीं होगा लॉन्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 12:12PM | Updated Date: Nov 11 2019 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फेसबुक अपने इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप पर लगातार कई नए फीचर्स ला रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि वॉट्सऐप की पेमेंट सर्विस Whatsapp Pay भारत आने में वक्त लग सकता है। हाल ही में नया प्रिवेसी फीचर भी ऐप में ऐड किया गया है और अब यूजर्स अपने फिंगरप्रिंट की मदद से डिवाइस अनलॉक कर सकते हैं। लेकिन इस बीच भारतीय यूजर्स के लिए बुरी खबर है। जी हां, कहा जा रहा है कि भारत में यूजर्स को वॉट्सऐप-पे फीचर हाल ही में सामने आए पेगासस स्पाइवेयर के बाद लॉन्च नहीं होगा। बता दें, वॉट्सऐप अपने बिजनस ऐप पर यूजर्स को वॉट्सऐप-पे की मदद से पेमेंट का ऑप्शन भी देने वाला था लेकिन भारत में आरबीआई की असहमति के चलते यूजर्स को यह फीचर नहीं दिया जाएगा। वॉट्सऐप का पैरंट नेटवर्क फेसबुक अपने मेसेंजर ऐप में भी कई जरूरी बदलाव करने वाला है। मेसेंजर पर फेसबुक ऐसा फीचर जोड़ने वाला है, जिसकी मदद से कस्टमर्स किसी बिजनस या सर्विस से मेसेंजर पर चैट करते हुए ही अपॉइंटमेंट ले सकेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »