23 Apr 2024, 11:52:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

व्हाट्सएप ने किया बड़ा बदलाव - होंगे ये फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2019 11:23AM | Updated Date: Oct 31 2019 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है..इस बीच व्हाट्सएप ने कुछ ओर बदलाव किए हैं। व्हाट्सएप का 2.19.110 वर्जन आई फोन के लिए हैं, जिसमे अब जिन चैट के नोटिफिकेशन आपने बंद कर रखे हैं वह अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा यानि जिसके मैसेज को आपने म्यूट कर रखा है, वह नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा। यह सुविधा एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी है।
 
बता दें कि व्हाट्सएप का नया वर्जन 78 एमबी का है। नए वर्जन में आप मीडिया फाइल को आसानी से एडिट कर सकते हैं। इसमे यूजर बहुत आसानी से स्टीकर और इमोजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। व्हाट्सएप का 2.19.110.20 वर्जन आईओएस यूजर के लिए है, जबकि 2.19.298 एंड्रॉयड यूजर के लिए है। नए वर्जन में आप ग्रुप की प्राइवेसी की सेटिंग में बदलाव कर सकते हैं, इसमे आपको ब्लैकलिस्ट का विकल्प मुहैया कराया गया है।
 
व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की फैन वेबसाइट WaBetaInfo के अनुसार आप ग्रुप की प्राइवेसी को भी अपनी इच्छा के अनुसार बदल सकते हैं। इसके लिए आपको व्हाट्सएप की सेटिंग (WhatsApp Settings > Account > Privacy > Groups)में जाना होगा। इसके बाद अकाउंट, फिर प्राइवेसी और इसके बाद ग्रुप के विकल्प में जाना होगा। जहां आप अपनी सहूलियत के अनुसार अपनी ग्रुप सेटिंग को बदल सकते हैं। यहां आपके लिए कई विकल्प मौजूद हैं, जिसका आप अपनी इच्छा के अनुसार चयन कर सकते हैं।
 
सेटिंग में आपको ये विकल्प दिखेंगे, पहला विकल्प एवरीवन यानि हर किसी का होगा, जिसका चयन करने के बाद आपको कोई भी बिना आपको व्यक्तिगत मैसेज किए किसी भी ग्रुप में जोड़ सकता है। दूसरा विकल्प माय कॉन्टैक्ट का है जिसका चयन करने के बाद सिर्फ वो लोग ही आपको अपने ग्रुप में जोड़ सकते हैं जिनके नंबर को आपने अपने फोन में सेव किया है। ऐसे जिन लोगों का नाम आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है उन्हें आपको पर्सनल मैसेज भेजना होगा, जिसके बाद आपकी अनुमति के बाद ही वो आपको किसी ग्रुप में जोड़ सकते हैं।
 
तीसरा विकल्प माय कॉन्टैक्ट एक्सेप्ट यानि जिन लोगों के नाम आपके कॉन्टैक्ट में सेव नहीं हैं का है। जिसका चयन करके आप उन चुनिंदा लोगों को ये अधिकार दे सकते हैं कि वो जब चाहे आपको किसी ग्रुप में जोड़ सके। व्हाट्सएप के नए फीचर में आप अपना डेटा भी बेहतर तरीके से बैकअप कर सकते हैं। कंपनी ने आईक्लाउड यूजर्स के लिए खास तौर पर एक सपोर्ट पेज बनाया है, जहां आपको बैकअप से संबंधित समस्या का निदान मिल सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »