20 Apr 2024, 02:35:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Samsung का अनोखा फोल्डेबल मोबाइल आज होगा लॉन्‍च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 12:57PM | Updated Date: Oct 1 2019 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। Samsung Galaxy Fold को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को बीते हफ्ते ही अमेरिकी मार्केट में उपलब्ध कराया गया था। यह बेहद ही अनोखा फोल्डेबल फोन है और कंपनी के लिए पहला ऐसा प्रोडक्ट है। साउथ कोरिया की फोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने इसके लिए इनवाइट जारी किए हैं ताकि जो भी लोग इसे लेना चाहें उसकी तुरंत और एडवांस बुकिंग करा लें। फोन रिटेल स्टोर्स से उपलब्ध होगा और इसे केवल प्री-बुकिंग के जरिए ही खरीदा जा सकेगा। 
 
यह लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में भारतीय मार्केट में इस फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी दी जाएगी। यह तो जाहिर ही है कि इसकी कीमत किफायती नहीं होगी। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि इस फोन को कुछ चुनिंदा आउटलेट्स पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही इस फोन के लिए 24x7 ऑनलाइन सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »