28 Mar 2024, 20:28:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शाओमी भारतीय बाजार में लॉन्च कर रही है Redmi 8A

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 12:00PM | Updated Date: Sep 20 2019 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चीन की कंपनी शाओमी अपना एक और सस्ता फोन ला रही है। रेडमी 7A की सफलता को देखते हुए रेडमी 7A के अपग्रेड वर्जन के रूप में Redmi 8A को लॉन्च किया जा रहा है। शाओमी रेडमी ब्रांड के अतंर्गत एक नया बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। Redmi 8A को इस महीने की 25 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसका खुलासा शाओमी ने रेडमी इंडिया के ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। रेडमी इंडिया ने ट्वीट करते हुए फोटो भी शेयर की है। साथ ही लिखा है कि ये फोन बेहद ही पतले बेजल और वाटरड्रॉप नॉच से लैस है। इसके अलावा रेडमी 8ए में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। बता दें कि ये फोन इस साल मई महीने में लॉन्च किए गए रेडमी 7ए का अपग्रेड वर्जन है। श्याओमी 25 सितंबर को भारतीय बाजार में रेडमी 8A स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। रेडमी इंडिया ने ट्वीट के जरिए फैंस को जानकारी दी। ए-सीरीज के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में कई सारे नए फीचर अपडेट देखने को मिलेंगे। टीजर के मुताबिक इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगा।
 
फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। कंपनी ने ट्वीट के जरिए रेडमी 8A की लॉन्चिंग डेट के बारे में जानकारी दी। वॉटरड्रॉप डिस्प्ले और पतले बेजल्स के अलावा फोन में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी भी मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक एमआईयूआई 10 पर बेस्ड एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड होगा। इसे 2018 में आए रेडमी 7A के अपग्रेड मॉडल के तौर पर लॉन्च किया जा रहा है। लॉन्चिंग के समय रेडमी 7A की कीमत 5,999 रुपए थी। उम्मीद की जा रही है कि रेडमी 8A की कीमत इतनी ही होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »