29 Mar 2024, 11:25:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Apple iPad हुआ लॉन्च - मिलेगा 10.2 इंच की डिस्प्ले, ये है कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 3:12PM | Updated Date: Sep 13 2019 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। Apple Event में iPhone 11 और iPhone 11 Pro सीरीज के साथ 7th जेनेरेशन iPad लॉन्च हो गया है। इसकी कीमत भारत में 29,900 रुपए से शुरू होगी। इस iPad में 10.2 इंच की रेटिना डिस्प्ले दी गई है और ऐपल पेंसिल का सपोर्ट भी है। इसमें आप फुल साइज कीबोर्ड अटैच कर सकते हैं।
 
 यह सातवीं जेनरेशन का मॉडल है और इसमें तमाम नए अपडेट्स हैं जिनकी घोषणा आईपैड मिनी और आईपैड एयर के साथ की गई थी। इस नए आईपैड का साइज़ 10.2 इंच है, जो कि इससे पहले 9.7 इंच के आईपैड का रिप्लेसमेंट है। यह पहली बार है कि इसके एनक्लोज़र को सौ फीसदी रिसाइकिल्ड एल्युमिनियम से बनाया गया है। अब यह फुल साइज़्ड स्मार्टफोन की-बोर्ड और ऐप्पल पेंसिल से भी कम्पैटिबिल है।
 
इसमें A 10 फ्यूज़न चिप यूज़ की जाएगी जो कि काफी पावरफुल होगी। हालांकि ये सेकेंड जेनरेशन के iPad Pro के जितनी पावरफुल नहीं होगी। यह नया आईपैड नए iPadOS का प्रयोग करेगा। कस्टमर्स के पास 32 जीबी से लेकर 128 जीबी के स्टोरेज को चुनने का मौका होगा। यह सिल्वर, स्पाइस ग्रे और गोल्ड कलर्स में आएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »