19 Apr 2024, 05:05:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

LG ने लॉन्च किया ये शानदार स्‍मार्टफोन - डुअल स्क्रीन से है लैस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2019 3:18PM | Updated Date: Sep 6 2019 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एलजी ने बर्लिन में चल रहे IFA 2019 ट्रेड शो अपने लेटेस्ट एलजी जी8 एक्स थिनक्यू स्मार्टफोन को लॉन्‍च कर दिया है। दरअसल, बर्लिन में आईएफए 2019 ट्रेड शो आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दुनिया भर में मौजूद टेक जगत की दिग्गज कंपनियां अपने प्रोडक्ट लॉन्च करती हैं। यह पहला मौका नहीं है जब एलजी अपने हैंडसेट में डुअल डिस्प्ले सेटअप देने जा रही है। इससे पहले एलजी ने अपने एलजी वी50 हैंडसेट के साथ सेकेंडरी स्नैप-ऑन केस पेश किया था।
 
नया LG G8X ThinQ सेकेंडरी डिस्प्ले के साथ काम करता है। एलजी डुअल स्क्रीन मुख्य डिवाइस से यूएसबी टाइप सी कनेक्शन के ज़रिए जुड़ता है। सेकेंडरी डिस्प्ले का साइज़ प्राइमरी डिस्प्ले वाला है। यानी यह भी 6.4 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है। दूसरे डिस्प्ले को जोड़ देने के बाद यह फोन आम फोल्डेबल स्मार्टफोन जैसा लगता है। यूज़र्स एक हिंज की मदद से डिस्प्ले को 360 डिग्री घुमा पाएंगे। वादा किया गया है कि फोन मजबूत बिल्ड के साथ आता है।
 
LG का कहना है कि लेटेस्ट जी सीरीज़ फोन और बेहतर हो चुकी एलजी डुअल स्क्रीन से यूज़र्स को मल्टीटास्क करने में बेहतर अनुभव मिलेगा। इसके अलावा मोबाइल डिवाइस पर कंटेंट एक्सेस करना आसान होगा। केस में बाहर की तरफ 2.1 इंच का मोनोक्रोम ओलेड डिस्प्ले है। इसका इस्तेमाल समय, तारीख, बैटरी स्टेटस, नोटिफिकेशन मार्कर्स और अन्य जानकारी देखने के लिए किया जा सकता है।
 
नए एलजी G8X ThinQ में दो स्क्रीन्स है। यह दोनों ही स्क्रीन आपस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए कनेक्टेड है। दोनों ही स्क्रीन एक ही साइज की है, इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा।
 
देखने में यह बिल्कुल फोल्डेबल स्मार्टफोन की तरह नजर आता है। इसके ज्वाइंट की मजबूती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे बिना किसी नुकसान के 360 डिग्री तक घूमाया जा सकता है। इसके केस में बाहर की तरफ 2.1 इंच का मोनोक्रोम ओएलईडी डिस्प्ले। इसे डिस्प्ले में समय, तारीख, बैटरी, स्टेट्स, नोटिफिकेशन मार्कर और अन्य जानकारियां दिखेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »