29 Mar 2024, 05:08:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज लॉन्च होगा रिलायंस Jio फाइबर - मिलेंगे ये सस्‍ते प्लान्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2019 1:04PM | Updated Date: Sep 5 2019 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आज रिलायंस जियो शाम चार बजे भारत में जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस लॉन्च करेगा। जियो फाइबर के प्लान 700 रुपए से शुरू होगा। मुकेश अंबानी ने एजीएम में बताया था कि जियो फाइबर सर्विस 5 सितंबर को लॉन्च होगी। जियो फाइबर प्लान 700 रुपए से शुरू होंगे। इसकी स्पीड 100 एमबीपीएस होगी। इसकी स्पीड 100 एमबीपीएस होगी। इस प्लान की खास बात यह है कि कंपनी न्यूनतम 100 एमबीपीएस की इंटरनेट गति, आजीवन मुफ्त फोन कॉल, मुफ्त एचडी टीवी और डिश देगी जिसका न्यूनतम शुल्क 700 रुपये महीना होगा।
 
जियो लैंड लाइन से 500 रुपये महीने देकर अमेरिका और कनाडा में असीमित अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल भी की जा सकेगी। जियो गीगा फाइबर की सबसे कम स्पीड 100 एमबीपीएस होगी। जियो गीगा फाइबर' के प्लान 700 रुपए से 10,000 रुपये महीना तक होंगे। जियो फाइबरनेट ब्रॉडबैंड सर्विस के साथ कंपनी कस्टमर्स को फ्री 4K सेट-टॉप बॉक्स और फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी देगी।
 
कंपनी ने अनाउंस किया है कि सेलेक्टेड प्लान्स के साथ सब्सक्राइबर्स को पॉप्युलर ओटीटी प्लैटफॉर्म्स का ऐक्सेस भी इसके साथ मिलेगा। जियो फाइबर के साथ यजर्स को जियो होम फोन सर्विस भी मिलेगी और इसकी मदद से देशभर में अनलिमिटेड कॉलिंग लैंडलाइन से की जा सकेगी। जियो ने जियो फाइबर कस्टमर्स के लिए डेटा और वॉइस कनेक्टिवसी वाली पोस्टपेड प्लस सर्विस भी अनाउंस की है। हालांकि, यूजर्स को लैंडलाइन हैंडसेट अलग से खरीदना होगा।
 
जियो गीगा फाइबर के प्लान्स
जियो गीगा फाइबर कमर्शियल तौर पर 5 सितंबर 2019 को लॉन्च होगा।
गीगाफाइबर, 100MBPS की स्पीड से शुरू होकर और 1GBPS तक की स्पीड में उपलब्ध होगा।
जियोफाबर के प्लान्स 700 रुपये से शुरू होकर 10,000 रुपये तक के होंगे।
जियो फाइबर सर्विस का सबसे सस्ता प्लान 700 रुपये से शुरू होगा।टॉप प्लान 10,000 रुपये होगा। - यहां वॉयस कॉल्स फ्री मिलेंगे।
जियो फाबइर के साथ OTT ऐप्स का ऐक्सेस मिलेगा।
प्रीमियम जियो फाइबर कस्टमर्स को पहले दिन ही घर में मूवी देखने का विकल्प मिलेगा।
 
रजिस्ट्रेशन
जियो गीगा फाइबर का रजिस्ट्रेशन15 अगस्त से शुरू हो चुकाहै। जो ग्राहक इस ब्रॉडबैंड सर्विस की बुकिंग कराना चाहता है, वह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट jio.com या फिर My Jio App से करा सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »