28 Mar 2024, 21:04:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

तो क्या अब Facebook यूज करने के लिए देने होंगे पैसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2019 12:14PM | Updated Date: Aug 31 2019 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फेसबुक पर कई बार यूजर्स के डाटा को लीक करने के आरोप लगे हैं, लेकिन इसके बावजूद यह यूजर्स का फेवरिट सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म बना हुआ है। फेसबुक की सबसे खास बात है कि इसकी सर्विस पूरी तरह से फ्री है और यह यूजर्स से किसी प्रकार के मेंबरशिप की डिमांड नहीं करता। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि फेसबुक आने वाले समय में यूजर्स से अपनी सर्विसेज के लिए पैसे लेने की शुरुआत करने वाला है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
 
फेसबुक में हुए इस बदलाव से यूजर्स में काफी कंन्फ्यूजन की स्थिति पैदा हो गई है। कुछ का कहना है कि फेसबुक द्वारा अचानक किए गए बदलाव से ऐसा माना जा सकता है कि आने वाले समय में कंपनी यूजर्स से पैसे लेना शुरू करने वाली है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ का कहना है कि कंपनी के मालिक जकरबर्ग फेसुबक के बिजनस मॉडल में जरूरी बदलाव करना चाह रहे हैं जिसमें यूजर्स को पेड सबस्क्रिप्शन ऑफर किया जाएगा। इस पूरे मामले में फेसबुक की तरफ से अब तक कोई ऑफिशल बयान नहीं दिया गया है।
 
हालांकि, साइट के मेन पेज पर किया गया यह बदलाव काफी छोटा है, लेकिन इससे यूजर्स को कंन्फ्यूजन हो रहा है। इस बारे में कुछ एक्सपर्ट्स ने कहा कि हो सकता है कि फेसबुक यूजर्स को पेड सबस्क्रिप्शन भी ऑफर करना चाह रहा हो। फ्री फेसबुक के मुकाबले कंपनी फेसबुक के पेड वर्जन में कुछ एक्स्ट्रा फीचर उपलब्ध करा सकती है। फिलहाल फेसबुक की क्या स्ट्रैटिजी है और उसने मेन पेज पर यह बदलाव क्यों किया है इस बारे में पक्के तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »