29 Mar 2024, 13:41:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्च हुआ स्मार्ट डिस्प्ले Google Nest Hub, जानें कीमत-फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 5:04PM | Updated Date: Aug 26 2019 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। Google Nest Hub भारत में लॉन्च हो गया है। इसकी कीमत 9999 रुपये रखी गई है। इस डिवाइस में कंपनी ने स्मार्ट डिस्प्ले की सुविधा दी है जिसकी मदद से 3,500 से अधिक ब्रान्ड के लगभग 200 मिलियन डिवाइस को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें LG, Oakter, Philips Hue, Syska, TP-Link और Xiaomi जैसे ब्रान्ड शामिल हैं।
 
इसकी मदद से आप अपनी आवाज से सभी कनेक्टेड डिवाइस को कंट्रोल कर पाएंगे। इसके अलावा गूगल ने नेस्ट हब में यूट्यूब अनुभव को ऑप्टिमाइज़ किया है। यूज़र्स को आउट ऑफ बॉक्स वीडियो कंटेंट मिलेगा। डिवाइस को फ्लिपकार्ट, टाटा क्लिक, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह चॉक और चारकोल रंग में आता है।
 
लॉन्च ऑफर्स के तहत, गूगल की ओर से 1,799 रुपये का शाओमी मी सिक्योरिटी कैमरा मुफ्त दिया जा रहा है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है और यह फ्लिपकार्ट व टाटा क्लिक पर उपलब्ध है। याद रहे कि गूगल नेस्ट हब को बीते साल अक्टूबर महीने में गूगल होम हब के नाम से उतारा गया था। इसे अभी अमेरिका में 99 डॉलर (करीब 7,100 रुपये) में बेचा जा रहा है। मार्केट में गूगल नेस्ट हब की भिड़ंत अमेज़न इको शो 5 से है जिसे भारत में मई महीने में 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 
 Google Nest Hub में 7 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसमें Bluetooth v5.0 का सपोर्ट है। इस स्मार्ट डिस्प्ले में आप म्यूजिक ऐप भी इंस्टॉल कर सकते हैं। इस स्मार्ट डिस्प्ले में गूगल ने Digital Wellbeing फीचर भी दिया है जो अब नए एंड्रॉयड वर्जन्स के साथ दिया जाता है। इसके जरिए यूजर्स स्क्रीन टाइम को कंट्रोल कर सकते हैं और यूसेज को मॉनिटर कर सकते हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »