29 Mar 2024, 18:09:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

GOOD NEWS : सस्ता होगा जियो फोन - मिलेंगे पहले से ज्यादा ऐप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 3:31PM | Updated Date: Aug 16 2019 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने जियो फोन 1 की कीमत को कम करने जा रही है। और इसे और भी अधिक ऐप तथा फीचर्स से लैस किया जायेगा। इस साल में​ जियोफोन 1 की सेल में काफी गिरावट देखी गई है। अत: कंपनी इसकी सेल को बढ़ाने और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इसे अधिक ऐप और कम कीमत में बेचने का विचार कर रही है। कनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट ये बात सामने आयी है।
 
इससे पहले खबरें आ रही थी की कंपनी अपने नये अपग्रेड जियो फोन 3 का लॉन्च कर सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ना ही कंपनी ने अपनी वार्षिक बैठक में इस फोन के बारे में कोई जानकारी दी है। ऐनालिस्ट्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी इस फीचर फोन की सेल्स को इसलिए बढ़ाना चाहती है क्योंकि उसे उम्मीद है कि यह फोन कंपनी के 50 करोड़ सबस्क्राइबर्स के टारगेट को पूरा करने में मदद करेगा।
 
इसी बीच कंपनी ने जियो फोन 2 की घटती मांग को देखते हुए इसे अब प्रमोट ना करने का फैसला किया है। जानकारों का कहना है कि जियो फोन 2 की सेल में कमी का सबसे बड़ा कारण इसकी ज्यादा कीमत है। इसके साथ ही इस बात की भी चर्चा हो रही है कि कंपनी अब जियोफोन का कोई अपडेटेड वेरियंट नहीं लॉन्च करेगी। 
 
इंटरनैशनल डेटा कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के रिसर्च डायरेक्टर नवकेंदर सिंह ने कहा, 'जियो अपने डिवाइस की कीमत को कम करने के बारे में सोच सकता है लेकिन उसे इन डिवाइस की क्वॉलिटी और बैटरी परफॉर्मेंस पर भी ध्यान देने की जरूरत है ताकि यह सस्ता फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए एक बेहतर ऑप्शन बन सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »