28 Mar 2024, 20:16:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Samsung आज लॉन्‍च करेगी अपने ये दो नए स्‍मार्टफोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 2:39PM | Updated Date: Aug 8 2019 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग आज सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10 प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। कंपनी आज दोनों स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट न्यूयॉर्क में आयोजित किया है। पहली बार दोनों फोन की झलक दुनिया के सामने आएगी। लॉन्च से पहले गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10 प्लस की जानकारी लीक हो चुकी हैं, जिसमें फोन से जुड़े फीचर्स की शामिल हैं। गैलेक्सी नोट सीरीज के अलावा कंपनी आज गैलेक्सी बुक एस लैपटॉप को भी पेश कर सकती है।सैमसंग अपने अगामी गैलेक्सी नोट 10 और नोट 10 प्लस स्मार्टफोन के इवेंट को 4 बजे से शुरू करने वाली है।
 
यदि आप भी गैलेक्सी नोट सीरीज के लॉन्च इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं, तो आप इसको कंपनी के अधिकारिक यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर देख सकते हैं। हम आपके लिए इसमें लिंक नहीं जुड़ सकते हैं, क्योंकि सैमसंग ने अब तक इसको लोगों के लिए उपलब्ध नहीं किया है। कंपनी आज लैपटॉप और स्मार्टफोन के अलावा इन दोनों के 5जी वेरियंट को भी पेश कर सकती है। सैमसंग अगामी गैलेक्सी नोट 10 स्मार्टफोन की कीमत, 999 यूरो यानी 77,400 रुपए रख सकता है। यह संभावित कीमत है। कंपनी ने अब तक इससे जुड़े किसी भी फीचर या कीमत का खुलासा नहीं किया है।0
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »