29 Mar 2024, 00:02:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शाओमी भारत में ला सकता हे ये स्मार्टफोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2019 2:17AM | Updated Date: Jul 26 2019 2:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी शाओमी ने हाल ही में भारत में दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। Redmi K20, Redmi K20 Pro इस सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स हैं। हाल ही में शाओमी दूसरे मार्केट में Android One बेस्ड स्मार्टफोन Mi A3 लॉन्च किया है। इसे युक्रेन में भी लॉन्च कर दिया गया है।  शाओमी ने Mi A3 के इंडिया लॉन्च के बारे में फिलहाल कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन यहां Mi A1, Mi A2 काफी पॉपुलर हुए हैं। इसलिए कंपनी इसे भारत में भी लॉन्च कर सकती है। सबसे पहले Mi A3 को स्पेन में लॉन्च किया गया था। ये दरअसल MI CC9 का ही वेरिएंट है जिसे चीन में पहले लॉन्च किया गया था। शाओमी ने हाल ही में एक टीजर जारी किया है।
 
इस टीजर में ये दिखाया गया है कि 64 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल ये साफ नहीं है कि ये स्मार्टफोन किस सीरीज का होगा और कौन सा होगा। शाओमी इंडिया हेड और ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने भी हिंट दिया है कि 64 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन आ सकता है। शाओमी Redmi 7A, Redmi 7 लॉन्च हो चुके हैं। यानी अब बारी है Redmi 7 Pro की। यानी कंपनी जल्द ही Redmi 7 Pro लॉन्च कर सकती है। हालांकि इसमें कुछ समय है। Mi CC9 Lite को शायद कंपनी भारत में Redmi 7 Pro के नाम से लॉन्च करेगी। फिलहाल कंपनी ने इस बारे में भी कुछ नहीं कहा है। ये तीन स्मार्टफोन्स नियर फ्यूचर में भारतीय मार्केट में लॉन्च किए जा सकते हैं। इससे पहले भारत में Redmi 7A, Redmi Note 7S, Redmi Note 7 Pro, Redmi Y3 जैसे स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »