29 Mar 2024, 05:04:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मोटारोला का ये शानदार स्मार्टफोन जल्‍द होगा लॉन्‍च - जानें कीमत और फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 12:37PM | Updated Date: Jul 5 2019 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। Motorola P50 स्मार्टफोन को जल्द पेश किया जा सकता हैं। मोटोरोला ने पिछले दिनों भारत में एक दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ फोन पेश किया था, जिसका नाम Motorola One Vision था। अब इसी फोन को दूसरे नाम से चीन में लाँच किया जा सकता हैं। कुछ खबरों के अनुसार कहा जा सकता है कि इस फोन को इसी हफ्ते चीन में लाँच किया जा सकता हैं। कंपनी ने इसके लिए एक फोटो को भी पेश किया हैं। 
आपको बता दे कि Motorola P50 स्मार्टफोन दिखने में मोटोरोला विजन वन फोन की तरह दिखाई दे रहा हैं।
 
इस मोटोरोला पी50 स्मार्टफोन के लिए बताया जा रहा है कि इस फोन में 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है जो कि सेल्फी के लिए खास कैमरा बताया जा रहा हैं। इस फोन में पंच होल डिस्प्ले दिया जायेगा। कहा जा रहा है कि इस फोन के रियर में भी एक 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जायेगा और इसका साथ देने के लिए दूसरा कैमरा कितने मेगापिक्सल का दिया जायेगा, इसको लेकर अभी कोई खबर सामने नही आयी हैं।
 
फोन की रैम को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन में 4 जीबी रैम दी जा सकती है व स्टोर करने के लिए 128 जीबी की स्टोरेज दी जा सकती हैं। इस फोन की चीन में कीमत कितनी होगी, इसको लेकर अभी कुछ नही कहा गया हैं। इस फोन में मैमोरी को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लोट भी दिया जायेगा। इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी चीन में लाँच किए जाने के बाद सामने आयेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »