20 Apr 2024, 02:59:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज भारत में लॉन्‍च होंगे ये शानदार स्‍मार्टफोन - जानें ये दमदार फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 3:04PM | Updated Date: Jun 11 2019 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्मार्टफोन निर्माता कंम्पनी हॉनर आज अपने Honor 20 की सीरीज को भारत में लॉन्च करने वाली है। जिसके तहत हॉनर 20, हॉनर 20प्रो और हॉनर 20आई ​मॉडल को लॉन्च किया जायेगा। इन्हें फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। आपको जानकारी दे दें की हॉनर20 आई को कंम्पनी चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। ऑनर लॉन्च इवेंट आज सुबह 11:30 बजे शुरू होगा, और आप इवेंट को ऑनर ​​इंडिया की आधिकारिक YouTube साइट पर लाइव देख सकते हैं।
 
हॉनर 20 की कीमत 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए लगभग 38,950 रुपये रखी जाऐगी, जबकि 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले प्रो मॉडल की कीमत 599 यूरो (लगभग 46,750 रुपये) होगी। Honor 20i को चीन में चार स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। 4GB रैम / 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत लगभग 16,600 रुपये है। 6GB / 64GB वैरिएंट की कीमत लगभग 16,600 रुपये है।
हॉनर 20 में 6.26 इंच का फुल-एचडी + एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले है जो 91.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात के साथ है। हैंडसेट एक पंच होल कैमरा डिज़ाइन प्रदान करता है। यह फोन Huawei के प्रमुख HiSilicon Kirin 980 ओक्टा-कोर SoC प्रोसेसर से लैस है। यह डिवाइस 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 6GB रैम के साथ आता है।
 
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में चार कैमरे दिये गये हैं। इसमें f / 1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी IMX586 सेंसर, 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, डेप्थ इफेक्ट के लिए 2-मेगापिक्सल का सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए डिवाइस में 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में पावर देने के लिए 3,750mAh की बैटरी दी गई है।
हॉनर 20 प्रो के फीचर्स
इस फोन में हॉनर 20 के समान ही डिस्प्ले दिया गया है। वहीं इस फोन में पंच होल कैमरा डिजाइन मिलेगा।लेकिन आपको इस डिवाइस के साथ अधिक स्टोरेज और रैम मिलता है। डिवाइस 8GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्प के साथ आता है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »