19 Apr 2024, 09:43:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

WhatsApp से जल्द हट सकता है ये ऑप्शन, यहां भी हुए बदलाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2019 4:47PM | Updated Date: Jun 3 2019 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp हमेशा की अपने फ्रेश रखने के लिए एक के बाद एक नए अपडेट पेश कर रहा है। फेसबुक के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने अब अपने लेटेस्ट बीटा अपडेट के साथ कुछ दिलचस्प फीचर्स पेश किए हैं।
 
WABetaInfo द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार ऐप स्टोर में नया बीटा अपडेट मिला है, जिसके बाद WhatsApp बहुत जल्द प्रोफाइल फोटो को कॉपी, सेव या डाउनलोड करने का ऑप्शन हटा देगा। आईओएस यूजर के लिए ये लेटेस्ट बीट अपडेट हो सकता है। बता दें कि यह फीचर पहले एंड्रॉयड के अपडेट में भी देखने को मिला था। हालांकि, ग्रुप चैट्स के लिए यह लागू नहीं है। यूजर्स WhatsApp ग्रुप आईकन की फोटो अभी भी सेव कर सकते हैं।
 
WABetaInfo के पेज पर इस फीचर को हटाने को लेकर कई लोगों ने ये भी कहा है कि किसी भी प्रोफाइल फोटो को सेव करने के लिए स्क्रीनशॉट अब भी लिए जा सकते हैं। ऐसे में भले कोई प्रोफाइल फोटो डाउनलोड ना कर सके, लेकिन उसका स्क्रीनशॉट आसानी से ले सकता है।
 
इसके अलावा, अपडेट के साथ WhatsApp पर अन्य महत्वपूर्ण फीचर भी आ रहे हैं। उदाहरण के लिए, अब जब यूजर्स को चैट में मल्टीपल फोटो प्राप्त करते हैं, तब भी WhatsApp उन्हें एक ही कड़ी में रखेगा। हालांकि, उसी के लेआउट में सुधार किया गया है, जिसमें एक काउंटर जोड़ा गया है, जिसमें दिखाया गया है कि एल्बम में कितने आइटम हैं, साथ में शेयर की गई इमेज की साइज भी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »