24 Apr 2024, 19:46:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ट्विटर इस्तेमाल करने वाले 19 करोड़ यूजर के खातों की होगी जांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2019 12:22PM | Updated Date: Jun 3 2019 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोशल साइट ट्विटर ने अपने खाते का इस्तेमाल करने वाले 19 करोड़ यूजर के खातों की जांच करने को कहा है। जिससे फर्जी खातों द्वारा प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को रोका जा सके। कंपनी की ओर से अपने प्रयासों के तहत 2018 की दूसरी छमाही में सत्यापन के लिए 19.35 करोड़ खातों को चुनौती दी गई है जो पिछले साल की पहली छमाही से 17 प्रतिशत कम है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट की एक पारदर्शिता रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
 
ट्विटर की ओर से अब खातों पर जांच के लिए 'एंटी-स्पैम चैलेंज' का उपयोग कर रहा है। इस प्रक्रिया में ट्विटर को फोन नंबर या ईमेल पते को सत्यापित करने और रिकैपचा (रजिस्ट्रेशन के दौरान आने वाला नंबर) को पूरा करने के लिए खाताधारक की जरूरत हो सकती है।  वास्तविक रूप से ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले खाताधारकों के लिए ये चुनौतियां सरल हैं, लेकिन स्पैम या दुर्भावनापूर्ण खाता-धारकों के लिए यह कठिन (या महंगी) हो सकती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसे खाते जो एक निर्धारित अवधि के भीतर चुनौती को पूरा करने में विफल रहते हैं, उन्हें निलंबित किया जा सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »