29 Mar 2024, 10:55:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खुशखबरी : इस स्मार्टफोन पर मिल रहा 9 हजार रुपए का डिस्काउंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2019 6:23PM | Updated Date: May 2 2019 6:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आज हम आपको एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने वाले है जिसपर आपको अच्छा खासा डिस्काउंट मिल सकता है। हम बात कर रहे है OnePlus 6T के बारे में। दूसरे स्मार्टफोन्स की तुलना में यह फोन बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। 4 मई से हो रही है और यह 7 मई तक Amazon Summer सेल चलने वाली है। इस सेल में आपको वैसे तो कई सस्ते स्मार्टफोन्स मिल जाएंगे लेकिन हम आपके लिए बेस्ट आप्शन लेकर आए है।
 
OnePlus 6T का 8GB वेरिएंट आपको भारी डिस्काउंट पर मिल सकता है। सेल के दौरान आप इसे 32,999 रुपए में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि इस वेरिएंट की असल कीमत 41,999 रुपये है। यानी इस स्मार्टफोन की खरीद पर आपको टोटल 9 हजार रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। दरअसल, कंपनी अपना नया फ्लैगशिप ला रही है इसलिए संभवतः स्टॉक क्लियरेंस के लिए ये ऑफर्स दिए जा रहे हैं। हाल ही में OnePlus 6T के वेरिएंट्स की कीमत कम की गई है।  
 
इस स्मार्टफोन के फीचर की बात करें तो OnePlus 6T के दो वेरिएंट्स सेल के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों में ही 8GB रैम हैं लेकिन इंटर्नल स्टोरेज 128GB और 256GB का ऑप्शन मिलेगा। इस स्मार्टफोन के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों ही बेहतर हैं। कैमरा फ्रंट पर भी OnePlus 6T एक अच्छा पैकेज है। इस स्मार्टफोन क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रॉसेसर और अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »