19 Apr 2024, 22:54:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

यह टेलीकॉम कंपनी डाउनलोड स्पीड के मामले में सबसे आगे है, जानिए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2019 3:29PM | Updated Date: Apr 23 2019 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऐसे लग रहा है कि कुछ दिनों में जियो हर मामले में आगे निकल जायेगी, अब एक खबर आयी है कि डाउनलोड के मामले में जियो सबसे आगे हैं। कहा जा रहा है कि मार्च महीने में जियो डाउनलोड स्पीड के मामले में सबसे आगे रही हैं। आपको बता दे कि ट्राई के चार्ट के अनुसार मार्च महीने में जियो की डाउनलोड स्पीड 22.2 एमबी प्रति सेकेंड थी। वही इसकी फरवरी में स्पीड 20.9 एमबी प्रति सेकेंड थी।
 
कुछ समय से जियो लगातार स्पीड के मामले में पहले पायदान पर आ रहा हैं। अगर हम इसके साथ ही एयरटेल की बात करे तो यह स्पीड के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। लेकिन एयरटेल की अपलोड स्पीड की बात करे तो यह अपलोड स्पीड के मामले में तीसरे स्थान पर हैं।
 
सामने आये डेटा के अनुसार एयरटेल की फरवरी माह में स्पीड 9.4 एमबी प्रति सेकेंड थी, पर मार्च में गिरावट दर्ज की गई हैं। यानी कि मार्च स्पीड की बात करे तो इसकी 9.3 एमबी प्रति सेकेंड थी। वोड़ाफोन की औसत स्पीड फरवरी में 6.8 एमबी प्रति सेकेंड थी व मार्च में स्पीड 7 एमबी प्रति सेकेंड थी।
 
अगर हम आइडिया की बात करे तो आईडिया कि स्पीड फरवरी में 5.7 एमबी प्रति सेकेंड व मार्च में स्पीड 5.6 एमबी प्रति सेकेंड थी। इसके हिसाब से एयरटेल व आईडिया कि स्पीड में गिरावट देखी गई हैं। आपको जानकारी दे कि ट्राई द्वारा यहां रियल टाइम डाटा एकत्रित किया जाता हैं। स्पीड के मामले में कौन कहां इसके बारे में तो असलियत यूजर्स ही जानते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »