29 Mar 2024, 07:53:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गोदरेज ने ‘क्यूब लांच’ उत्पाद बाजार में पेश किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2019 11:40PM | Updated Date: Apr 16 2019 11:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। घरेलू उपकरण बनाने वाली गोदरेज अप्लायंसेज ने एक अनूठा जीवनशैली का उत्पाद ‘क्यूब लांच’ किया। गोदरेज अप्लायंसेस के वाणिज्य प्रमुख और कार्यकारी उपाध्यक्ष कमल नंदी ने इसे मंगलवार पेश करने के बाद कहा कि गोदरेज ने क्रांतिकारी उत्पाद पेश किया जिसमें रखा सामान ठंडा तो होता है लेकिन जमने नहीं देता। उन्होंने कहा कि जहां परंपरागत फ्रिज रेफ्रिजरेंट-आधारित  कूलिंग  पर निर्भर करते हैं वहीं नया ‘गोदरेज क्यूब’ रेफ्रिजरेंट और कंप्रेसर रहित है। यह थर्मो-इलेक्ट्रिक चिप पर काम करता है। उन्होंने कहा अधिकांश रेफ्रिजरेटर्स अलग-अलग मात्रा में ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ाते हैं लेकिन यह तकनीक पर्यावरण के अनुकूल है।  नंदी ने कहा कि इस उत्पाद को लोगों की छोटी छोटी कूलिंग आवश्यकताओं को ध्यान में रख कर बनाया गया है। इसमें डिफ्रास्ट करने की कोई झंझट नहीं है। उन्होंने कहा कि यह उपकरण सिर्फ रसोई घर ही नहीं बल्कि दुकान, होटल, हॉस्टल या गेस्टहाउस के लिए भी उपयोगी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »