28 Mar 2024, 14:26:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

2,000 रुपए सस्‍ता हुआ नोकिया का ये स्‍मार्टफोन, जानें फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2019 1:58PM | Updated Date: Apr 16 2019 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। HMD Global ने भारत में नोकिया 7.1 स्मार्टफोन की कीमत कम कर दी है। यह स्मार्टफोन पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इस स्मार्टफोन की कीमत में 2,000 रुपए की कटौती की गई है। दो कलर ऑप्शन्स- ग्लॉस मिडनाइट ब्लू और ग्लॉस स्टील, में उपलब्ध यह स्मार्टफोन कीमत में कटौती के बाद अब 17,999 रुपए में मिलेगा। Nokia 7.1 स्मार्टफोन की खूबियों की बात करें, तो यह एचएमडी ग्लोबल का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसमें PureDisplay स्क्रीन दी गई है।
 
कंपनी के दावे के मुताबिक, यह HDR10 सिनेमैटिक क्वालिटी एंटरटेनमेंट प्रोवाइड करता है।  इस स्मार्टफोन में 5.84 इंच की फुल एचडी पल्स डिस्प्ले दी गई है, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 636 प्रोसेसर दिया गया है। भारत में यह स्मार्टफोन केवल एक ही वेरिएंट- 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज में उपलब्ध है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिये इसकी मेमोरी बढ़ायी जा सकती है।
 
Nokia 7.1 में 3,060mAh की बैटरी और यूएसबी टाइप सी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज की जा सकती है। Android One बेस्ड Nokia 7.1 में Android 9 Pie सपोर्ट दिया गया है। कैमरे के मोर्चे पर बात करें, तो Nokia 7.1 में Zeiss ऑप्टिक्स यूज किये गये हैं। रियर पैनल पर दो कैमरे हैं- 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के. सेल्फी के लिए इसमें आर्टफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »