19 Apr 2024, 13:17:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

व्हाट्सएप का नया फीचर पेश - ग्रुप में जोड़ने की दी गई सुविधा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2019 2:11PM | Updated Date: Apr 3 2019 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। व्हाट्सएप ने प्राइवेसी सेटिंग में एक नए फीचर की शुरुआत की है। इसके जरिये उपयोक्ता यह तय कर सकते हैं कि उन्हें किसी व्हाट्सएप ग्रुप में कौन जोड़ सकता है। इसके लिए तीन विकल्प दिए गए हैं। पहले विकल्प के तहत उपयोक्ता को कोई भी किसी ग्रुप में नहीं जोड़ सकता है। दूसरे विकल्प के तहत उपयोक्ता को सिर्फ वही लोग ग्रुप में जोड़ सकते हैं जो पहले से उनकी कांटैक्ट सूची में जुड़े हुए हों। तीसरे विकल्प में हर किसी को ग्रुप में जोड़ने की सुविधा दी गई है। अभी तक किसी उपयोक्ता को कोई भी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ सकता था।
 
इनके अलावा व्हाट्सएप ने एक अन्य फीचर की भी शुरुआत की है। यदि कोई आपको किसी ग्रुप में जोड़ता है तो प्राइवेट चैट के जरिये इसका लिंक आपको मिलेगा। यदि आप तीन दिन के भीतर निमंत्रण स्वीकार कर लेते हैं तो आप ग्रुप में शामिल हो जाएंगे। यदि आपने तीन दिन तक निमंत्रण स्वीकार नहीं किया जो वह स्वत: समाप्त हो जाएगा। कंपनी ने कहा कि इन फीचरों की शुरुआत बुधवार से की गई है। उसने कहा कि आने वाले सप्ताह में ये फीचर दुनिया भर में उपलब्ध हो जाएंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »